Astromoby jyotish kendra Today's horoscope, how will be your day today? 12June 2023 Monday
Astromoby jyotish kendra
Today's horoscope, how will be your day today? 12June 2023
मेष राशि
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने सभी काम मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान कर सकते हैं। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को किसी दूसरे व्यक्ति से फायदा हो सकता है। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। उनके साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। सूर्यदेव को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
वृष राशि
कार्यस्थल पर अचानक विकास होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे। आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को पूरा करेंगे अथक प्रयास और एक नई शुरुआत करेंगे। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें और सफलता आपकी होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत और सुरक्षित होंगे और कोई पुराना ऋण भी चुका सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
मिथुन राशि
आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायेदेमंद हो सकता है। कोई जानकार अपना काम जल्दी पूरा करवाने के लिये आपसे मदद मांग सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते खुलेंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। मंदिर में तिल दान करें, आपके धन में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गहरा हरा रंग
कर्क राशि
बढ़ती महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। प्रमोशन होने के योग हैं। यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे और आप संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं। भविष्य में सुविचारित निर्णय लाभकारी होंगे। आप किसी धार्मिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
सिंह राशि
आपको अपने काम में जीवनसाथी का पूरी मदद मिलेगी। आप कोई नया रोजगार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं । जीवनसाथी से आपकी आर्थिक मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। आज के दिन किसी दूसरे के काम में पड़ने से आपको बचना चाहिए। काम करने के बाद भी आपको बुराई सुनने को मिल सकती है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला रंग
कन्या राशि
व्यय बहुत अधिक हो सकता है अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। भाग्य पक्ष कमज़ोर है, अतः नए कार्यों में हाथ ना डालें और नए निवेश या आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल और सफलता सूचक है। नौकरी प्राप्त करने के लिए किये गए प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक जीवन से सम्बंधित सुख के लिए यह दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी से परिस्थितिवश कुछ दूरी संभव है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
तुला राशि
आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ हो सकता है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। इस बीच आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। आपकी मेहनत पर बॉस चीज़ गिफ्ट दे सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
वृश्चिक राशि
आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहेगा । किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगे। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
धनु राशि
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। अगर आप बहुत दिनों से घर का कोई जरूरी काम पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज वो काम पूरा हो सकता है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा। आज आपको किसी कम्पटेटिव एग्जाम से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज आपके सामने आय के नए स्रोत आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
मकर राशि
आपके लिए अनावश्यक क्रोध से बचना श्रेयकर रहेगा। हालांकि आर्थिक तनाव रहेगा परन्तु क्रोध से वह समाप्त नहीं होगा बल्कि उसका समाधान निकालना और अधिक कठिन हो जायेगा। सुदूर यात्रा का योग बहुत प्रबल है जिसमे खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव होंगे। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है अतः अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं जिसका परिणाम आगे चलकर अच्छा नहीं होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
कुंभ राशि
आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। ऑफिस में आप सबकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आपके मन में पैसे कमाने के नए विचार आयेंगे। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे हो जायेंगे। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। स्टूडेंट्स को टीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। गाय को रोटी खिलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
मीन राशि
किसी खोई हुई वस्तु के मिलने से ख़ुशी होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय थोड़ा कमज़ोर है, सफल होने के लिए अधिक और कठिन परिश्रम करें। रिश्तेदारों की तरफ से भी कोई दुखद समाचार का योग है। गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कर्मों की ओर रुझान बढ़ेगा ऐसे में क्या करना चाहिए यह निर्णय आप स्वयं लें। किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा निर्णय ना लें जिसके कारण आपको शर्मिंदा होना पड़े।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
अगर आप जानना चाहते हैं कैसा रहेगा समय तो नीचे दिए गए नंबर पर कॉल या whatsapp मैसेज करें एवम् पारिश्रमिक शुल्क 100, इस नंबर पर googal pay, phone pay, paytm, 9639843710 भेजने के बाद ही जानकारी प्राप्त करें
धन्यवाद
💼 Connect With Us :
*ज्योतिषाचार्य कैलाश चन्द्र पाण्डेय
* ज्योतिष व्याकरण ( MA ) वाराणसी*
सामुद्रिक शास्त्र,ज्योतिष, वास्तु ज्योतिष, कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
📞 Call : 9639843710, 9650202707
🏬 Walk In : श्री कृष्णा गौशाला एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सकेतडी पंचकुला (H.R.) 134109
🌐 Website : www.Astromoby.com ✉️ pa.kailash.vns@gmail.com
Comments
Post a Comment