Today Rashifal कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 20 जून 2023

🌞Astromoby jyotish Kendra🌞
Today Rashifal : कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल 20जून 2023 

मेष राशि 
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवनसाथी घर परिवार के बारे में सोचेगा। यात्रा का विचार कर सकते हैं। काम के सिलसिले में ठीक-ठाक नतीजे मिलेंगे। पहले से स्थिति में सुधार होगा। परिवार का माहौल भी अब सकारात्मक होने लगेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 

वृष राशि 
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी परफॉरमेंस के लिए बॉस का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी ईमानदारी और काम के प्रति समर्पण लोग के बीच देखा जाएगा, जिसके लिए आपको सम्मानित किया जाएगा। इस राशि के छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगी। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। अगर आज कहीं घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ जरूरत की सभी चीजें जरूर ले जाएं। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हरा रंग 

मिथुन राशि 
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। गृहस्थ जीवन में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छा समय की प्राप्ति होगी। किसी बात को लेकर असमंजस या परेशानी महसूस करेंगे। किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। कामों में विलंब होगा, लेकिन काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आपकी मेहनत आपके साथ रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग 

कर्क राशि 
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पिछले कई दिनों से आप किसी बात को लेकर काफी परेशान चल रहे थें। अपनो की मदद से समाधान मिलना तय है। कोई जरुरी काम आपके हाथ से निकल सकता है। बेहतर होगा विरोधियों से सावधान रहें। इस राशि के जो लोग स्वीट्स हाउस के मालिक का कारोबार में वृद्धि हो सकती है। बेहतर होगा शाम को ऑफिस से आने के बाद आराम करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

सिंह राशि 
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। आप का कोई गलत काम आपको फंसा सकता है, इसलिए सावधान रहें। विरोधियों से भी सचेत रहने की आवश्यकता होगी। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में वक्त आपके साथ होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 

कन्या राशि 
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कुछ नई चीजों को सीखने की जरूरत है। जिस काम को आप नजरअंदाज करते आ रहे थे आज उससे आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा।ऑफिस में आप थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करें, लोगों पर साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। आज आपको काफी धन लाभ का योग है। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग :  हरा 

तुला राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में चली आ रही कुछ परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। गृहस्थ जीवन थोड़ा कमजोर रह सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत आपको अच्छा फल देगी। आप के स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा लेकिन सुख मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग 

वृश्चिक राशि 
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ कठिन काम को करने की क्षमता प्रदान करेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। इस राशि के फाइन आर्ट्स के छात्रों को आज अधिक लाभ मिलने वाला है। किसी करीबी मित्र से मदद की मांग कर सकते है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। परिवार में आज आप ताल मेल बना कर रहें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

धनु राशि 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में दिन बढ़िया रहेगा। गृहस्थ जीवन बिताने वाले लोगों को कुछ चुनौतियां दिखाई पड़ेंगी। व्यापार के सिलसिले में तेज बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे, जो बहुत काम आएगी और आपको लाभ भी देगी। नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य भी मजबूत होगा। खाने की चीजों में परहेज का पालन करना अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : नीला रंग 

मकर राशि 
आज  आपका दिन अच्छा रहना वाला है। ऑफिस में आप अधिकारीयों के निकट रहेंगे साथ ही सहकर्मियों से किसी काम में सहयोग मिलेगा। व्यवसाय को लेकर भाग-दौड़ बनी रहेगी। आर्थिक स्थितीकाफी मजबूत रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। संपत्ति से जुड़े कार्य को आज पूरा कर लें। वरना काम पेंडिंग में जा सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : आसमानी रंग 

कुंभ राशि 
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से परिपूर्ण रहेगा। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी अपने दिल की बात आपसे कहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। लोगों में दूसरे के प्रति स्नेह और प्रेम की भावना रहेगी। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत और अपना स्किल दिखाने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग 

मीन राशि 
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरुरत है। दूसरों की सलाह पर ध्यान दें। शेयर मार्केट में पैसा लगाना फायदेमंद होगा। नए लोगों से हुई मुलाकात आपके लिये फायदेमंद रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको आज आपको को बड़ी सफलता प्राप्त होगी। किसी ज़रूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। शारीरिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग 

💼 Connect With Us :
 *ज्योतिषाचार्य कैलाश चन्द्र पाण्डेय  
 *  ज्योतिष व्याकरण ( MA ) वाराणसी*
सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु ज्योतिष, वैदिक कर्मकाण्ड, ज्योतिष विशेषज्ञ 
📞 Call : 9639843710, 9650202707
🏬 Walk In : श्री कृष्णा गौशाला एवं श्री राधा कृष्ण     मंदिर सकेतडी पंचकुला चण्डीगढ़ भारत  134109
🌐 Website : www.Astromoby.com ✉️ pa.kailash.vns@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

आज का राशिफल २५ मई २०२३ बृहस्पतिवार

आज का पंचांग एवं राशिफल 26 दिसंबर 2024 गुरुवार

:!! ज्योतिष: वेद चक्षु: !!