#@Today राशिफल : कैसा रहेगा आपका आजका दिन ८/६/२०२३ बृहस्पतिवार
🌞Astromoby jyotish kendra🌞
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आजका दिन
8/6/2023
मेष
♈ मेष राशि :
आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है | छात्रों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा | शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी मिल सकती है | धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी। नए शादी-शुदा लोगों के जीवन में मधुरता आयेगी। आज आपको किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चल सकती है |
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
वृष राशि
आज आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस समय शांत और सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण है। टकराव से बचें। उचित विचार के बाद वित्तीय निर्णय लें। छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। दोस्तों की मदद से कोई पुराना ऋण वापस मिल सकता है। आज आपको अपने पारिवारिक सदस्य के साथ अच्छा तालमेल रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। मानसिक अशांति, स्वास्थ्य सम्बंधित विकारों का कारण बन सकती है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
मिथुन राशि
आज आप अपने भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आप अपने करियर को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। कार्यस्थल पर सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा | आसपास के लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है | सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे | ऑफिस में आपको किसी काम के लिये पुरस्कार मिल सकता है | आज आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे | श्री गणेशाय नमः मंत्र का 11 बार जप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सुवर्ण रंग
कर्क राशि
आज आर्थिक रूप से यह बहुत अच्छी अवधि है। व्यापारी एवं व्यवसायी वर्ग वांछित परिणाम प्राप्त करेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में अपने लिए लिए जगह बनाएंगे। सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त करने के शुभ संकेत हैं। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जोड़ो से संबंधित रोगों से जूझ रहे जातकों को अत्यधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
सिंह राशि
आज आपके सभी काम सरलता से पूरे हो सकते हैं, लेकिन तभी जब आप उचित दिशा में मेहनत करें | आज आपको कुछ नये विचारों पर काम करने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा | आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए | स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग लेना चाहिए | इससे आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। घर में माता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
कन्या राशि
व्यापारिक संदर्भ में रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर गति बढ़ाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आप में से कुछ वित्तीय बाधाओं का सामना कर सकते हैं, लेकिन इससे निपटने के लिए आप नई रणनीति बनाने के लिए भी कदम उठाएंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन तनाव से दूर रहें। आपको अचानक काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
तुला राशि
आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी | आप कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। मित्रों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे अपने काम में मदद मिल सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर आपका विवाद हो सकता है | आपको उनकी बात मान लेनी चाहिए। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी |
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग
वृश्चिक राशि
वित्तीय मोर्चे पर आज अच्छा लाभ संभव है। आप इस चरण में कई गतिविधियों में शामिल होंगे। मार्केटिंग, मीडिया आदि से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। नए संपर्कों से भी लाभ होगा जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। व्यावसायिक व्यक्ति अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत पीछे छोड़ देंगे। भूमि, वाहन आदि की बिक्री और खरीद के लिए एक सकारात्मक चरण है। आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे लेकिन आपके कुछ करीबी लोगों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
धनु राशि
आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा | आज किसी कलात्मक चीज़ के प्रति आपका अधिक झुकाव हो सकता है। पूजा-पाठ में भी आपका मन लगा रहेगा | ऑफिस में आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है | जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा | कुल मिलाकर बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी |
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
मकर राशि
आज आपको आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी। व्यापार में शामिल लोग किसी पुराने मित्र की मदद ले सकते हैं। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। पारिवारिक संदर्भ में आप अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
कुंभ राशि
आज किसी आर्थिक योजना के लिये लिया गया फैसला आपके लिये लाभदायक हो सकता है | आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी | आप परिवार वालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे | अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। इस राशि के विवाहित आज कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं | मनचाही कंपनी में नौकरी मिल सकती है , जिससे आपकी खुशी में इजाफा होगा। अगर आप एक आर्किटेक्ट हैं, तो आपको किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे |
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल
मीन राशि
यदि आप व्यावसायिक संदर्भ में निर्यात या आयात से संबधित हैं, तो आकस्मिक विदेशी यात्रा संभव हो सकती है। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होगी। भागीदारों के लिए व्यवसाय विस्तार के संदर्भ में नई साझेदारी फायदेमंद होगी। नए संपर्क आपके लिए उपयोगी होंगे। छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जो परियोजनाएं लंबे समय से लंबित थी, वो अब प्रगति करेंगी। आपको अपने परिवार से बहुत सारा प्यार और स्नेह मिलेगा। बच्चों से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
ज्योतिष की जानकारी हेतु सोशल मीडिया platpharm
से जुड़ने के लिए हमारे youtube , face book, instagram, Twitter account को follow अवश्य करें धन्यवाद
Youtube 👇यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👉
https://youtube.com/@astromobyjyotishkendra4288
Facebook 👇हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़े 👉
https://www.facebook.com/kailashchand.pandey.1?mibextid=ZbWKwL
Facebook 👇हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें 👉
https://www.facebook.com/astromobyk?mibextid=ZbWKwL
Instagram 👇इंस्टाग्राम को फॉलो करें 👉
https://www.instagram.com/reel/CrCmWNHN179/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
👇ट्विटर पर फॉलो करें 👉 https://twitter.com/astromoby?t=KRiU0yBZ7u5h7UoY0bWXCw&s=09
Dailyhunt 👇डेलीहंट से जुड़े 👉
https://profile.dailyhunt.in/pandey58695722847264
Quora क्योरा से judne 👇
https://hi.quora.com/profile/ASTROMOBY-JYOTISH-KENDRA?ch=10&oid=2076509767&share=7d6523b4&srid=hs5zaS&target_type
Explozer एक्स प्लोजर से जुडें 👇
https://app.explurger.com/dl/v3dp1fqKnsJS1QDJ7
WhatsApp 👇 व्हाट्सप massage करें 👇 https://www.whatsapp.com/business/
ब्लॉग Blog 👇👇
https://astromoby.blogspot.com/2023/05/blog-post.html
अगर आप जानना चाहते हैं कैसा रहेगा समय तो नीचे दिए गए नंबर पर कॉल या whatsapp मैसेज करें एवम् पारिश्रमिक शुल्क 100, इस नंबर पर googal pay, phone pay, paytm, 9639843710 भेजने के बाद ही जानकारी प्राप्त करें
धन्यवाद
💼 Connect With Us :
*ज्योतिषाचार्य कैलाश चन्द्र पाण्डेय
* ज्योतिष व्याकरण ( MA ) वाराणसी*
सामुद्रिक शास्त्र,ज्योतिष, वास्तु ज्योतिष, कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
📞 Call : 9639843710, 9650202707
🏬 Walk In : श्री कृष्णा गौशाला एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सकेतडी पंचकुला (H.R.) 134109
🌐 Website : www.Astromoby.com ✉️ pa.kailash.vns@gmail.com
Comments
Post a Comment