आज का पंचांग एवं राशिफल 10अक्टूबर 2023 मंगलवार

https://youtube.com/shorts/Xkzf8GjQW_4?si=GTmfvrnObB-CdEQn

🌞आस्ट्रोमोबी ज्योतिष केन्द्र🌞
📜आज का पंचांग एवं राशिफल📜

☀ 10 अक्टूबर 2023 मंगलवार 
☀ पंचकुला चण्डीगढ़ भारत 

☀ पंचांग    
🔅 तिथि  एकादशी  03:11 PM
🔅 नक्षत्र  मघा  पूर्ण रात्रि
🔅 करण :
           बालव  03:11 PM
           कौलव  03:11 PM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  साघ्य  07:45 AM
🔅 वार  मंगलवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  06:21 AM  
🔅 चन्द्रोदय  +03:04 AM  
🔅 चन्द्र राशि  सिंह  
🔅 सूर्यास्त  05:57 PM  
🔅 चन्द्रास्त  03:58 PM  
🔅 ऋतु  शरद  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1945  शोभकृत
🔅 कलि सम्वत  5125  
🔅 दिन काल  11:36 AM  
🔅 विक्रम सम्वत  2080  
🔅 मास अमांत  भाद्रपद  
🔅 मास पूर्णिमांत  आश्विन  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:46:18 - 12:32:43
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  08:40 AM - 09:27 AM
🔅 कंटक  07:07 AM - 07:54 AM
🔅 यमघण्ट  10:13 AM - 10:59 AM
🔅 राहु काल  03:03 PM - 04:30 PM
🔅 कुलिक  01:19 PM - 02:05 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  08:40 AM - 09:27 AM
🔅 यमगण्ड  09:15 AM - 10:42 AM
🔅 गुलिक काल  12:09 PM - 01:36 PM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  उत्तर  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन  

           || राशिफल ||

मेष राशि 
आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी प्रकार की दुविधा आपको सता सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बदहजमी की शिकायत हो सकती है। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग 

वृष राशि 
आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप चिड़चिड़ा सा महसूस करेंगे, लेकिन ऐसे समय में भी आपको ध्यान रखना होगा व धैर्य और शांति से काम लेना होगा। यदि आज आपको कोई भला बुरा कहे, तो वह भी आपको शांत रहकर सुनना होगा, लेकिन यदि आज आप किसी नए निवेश को करने की सोचेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आज कोई दुखद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो उसमें आपके पड़ोसी भी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग 

मिथुन राशि 
आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर आज आप सोच विचार में रहेंगे। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। 
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 

कर्क राशि 
आज आप अपने दोस्तों के साथ खूब नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। क्रोध की अधिकता तो रहेगी, परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय ना लें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

सिंह राशि 
आज का दिन आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति करवा सकता है, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्यों में भी प्रसन्नता रहेगी। यदि परिवार में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलझ जायेगा, लेकिन आज आपकी माताजी की कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आपके घर कुछ अतिथि आगमन कर सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। 
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 

कन्या राशि 
आज उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। आज आपको किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग 

तुला राशि 
आज आप अपने चारों तरफ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आज आप किस्मत के भरोसे ना रहे। आप किसी योजना के झांसे में ना फंसे। अपनी समझ का इस्तेमाल कर आप इन योजना से बचें। आज शारीरिक स्वास्थ अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग 

वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी शान शौकत की चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, इसलिए आपको उनके बारे में नहीं सोचना है। सायंकाल के समय आपको कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका उत्साह और बढ़ेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

धनु राशि 
आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे और नेतृत्व कार्यों में आप आगे रहेंगे। आप कुछ कठिन परिस्थितियों में नियंत्रण बनाए रखें, सभी का साथ व विश्वास बना रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी और आप घर बाहर अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हे कुछ जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग 


मकर राशि 
आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम पर फोकस करने की जिम्मेदारी मिलेगी, इसे हाथ से जाने न दें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। 
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : नीला रंग 

कुंभ राशि 
आज का दिन आप भविष्य की नवीन योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको अपने पिताजी व जीवनसाथी के सलाह व सहयोग की आवश्यकता होगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपको कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। रात्रि का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी सीनियर्स की मदद से प्रमोशन मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा रंग 

मीन राशि 
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. कार्य को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को  कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। 
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नीला रंग 

    || ज्योतिष कार्यालय ||

💼 Connect With Us :
*ज्योतिषाचार्य कैलाश चन्द्र पाण्डेय 
* ज्योतिष व्याकरण ( MA ) वाराणसी*
भागवत कथा, रामकथा, शिवमहापुराण, सामुद्रिकशास्त्र ,हस्तरेखा ,वास्तु ज्योतिष, वैदिक कर्मकाण्ड , ज्योतिष, विशेषज्ञ 
📞Call & WhatsApp : 9639843710, 
call & WhatsApp :9650202707
🏬 Walk In : श्री कृष्णा गौशाला एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सकेतडी पंचकुला चंडीगढ़ भारत 134109
🌐 Website : www.Astromoby.com ✉️ pa.kailash.vns@gmail.com

ज्योतिष परामर्श शुल्क : 501
Google pay, phone, pay, Paytm, 9639843710 इस नंबर पर  ही करें 

नोट :अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज कर पहले शर्तें जान  लेंवे इसी के बाद अपनी (Date of Birth, Time) बर्थ डीटेल्स और यदि जन्म तारीख ना हो तो अपने हाथ का फ़ोटो (प्रिंट्स) खींच कर भेजें 
                                                  ( धन्यवाद )
            
     || प्रेम बोलिए राधे राधे ||

Comments

Popular posts from this blog

आज का राशिफल २५ मई २०२३ बृहस्पतिवार

आज का पंचांग एवं राशिफल 26 दिसंबर 2024 गुरुवार

:!! ज्योतिष: वेद चक्षु: !!