आज का पंचांग एवं राशिफल 24 दिसंबर 2024 मंगलवार

🌞Astromoby jyotish kendra🌞
📜दैनिक पंचांग एवं राशिफल📜

☀ 24 दिसंबर 2024 मंगलवार
☀ चंडीगढ़ भारत

☀ पंचांग    
🔅 तिथि  नवमी  07:55 PM
🔅 नक्षत्र  हस्त  12:17 PM
🔅 करण  गर  07:55 PM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  शोभन  08:52 PM
🔅 वार  मंगलवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  07:11 AM  
🔅 चन्द्रोदय  +01:56 AM  
🔅 चन्द्र राशि  कन्या  
🔅 सूर्यास्त  05:30 PM  
🔅 चन्द्रास्त  12:52 PM  
🔅 ऋतु  शिशिर  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1946  क्रोधी
🔅 कलि सम्वत  5126  
🔅 दिन काल  10:19 AM  
🔅 विक्रम सम्वत  2081  
🔅 मास अमांत  मार्गशीर्ष  
🔅 मास पूर्णिमांत  पौष  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  12:00:19 - 12:41:37
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  09:15 AM - 09:56 AM
🔅 कंटक  07:52 AM - 08:33 AM
🔅 यमघण्ट  10:37 AM - 11:19 AM
🔅 राहु काल  02:55 PM - 04:13 PM
🔅 कुलिक  01:22 PM - 02:04 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  09:15 AM - 09:56 AM
🔅 यमगण्ड  09:46 AM - 11:03 AM
🔅 गुलिक काल  12:20 PM - 01:38 PM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  उत्तर  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन  

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन 
♈ मेष :
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई समस्या समाप्त होगी और जीवनसाथी की किसी बात को लेकर आप नाराज रहेंगे। आपका कोई काम आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। भाई व बहनों से आपको किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी और किसी से धन उधार लेने से बचें।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद रंग 

♉वृषभ :
आज के दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप नौकरी के साथ किसी और काम को लेकर परेशान रहेंगे। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा होगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और संतान से किसी किए हुए वादे को आज आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। 
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: हरा रंग 

♊ मिथुन : 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होगा। आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे और छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। कुछ समय से यदि कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी और विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।  
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग 

♋ कर्क : 
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और आप अपने किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है और आप इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएंगे। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। 
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग 

♌ सिंह : 
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत करनी है, तो उसके लिए अपनी आंख व कान खुले रखें। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर सदस्यों से कुछ बातचीत कर सकते हैं। 
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: लाल रंग                    
♍ कन्या : 
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नये नये मार्ग खुलेगा और यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दे, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी आज दूर होगी। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: गहरा पीला रंग 

♎ तुला :
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है। आप अपना कोई काम यदि पूरा नहीं करेंगे, तो इससे आपको समस्या होगी। आपकी कोई बड़ी डील हाथ आते आते रह सकती है। व्यापार में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। ननिहाल पक्ष के व्यक्तियों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। 
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग 


♏ वृश्चिक :
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने रुखे व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में लोगों को नाराज कर सकते हैं। यदि बिजनेस में आप किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन किसी संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। आपको किसी नये काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। 
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: पीला रंग 

♐ धनु : 
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की देखकर आपके विरोधी भी हैरान रहेंगे। आपको आज शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी सरकारी कार्य को यदि आपने टाला, तो बाद में वह आपके लिए कोई नहीं समस्या लेकर आ सकता है। आपके किसी मित्र को आप दावत पर बुला सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। 
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: पीला रंग 

♑ मकर :
आज के दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप नौकरी के साथ-साथ यदि किसी पार्ट टाइम काम को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी, लेकिन बिजनेस में अपने यदि किसी को पार्टनर बनने का सोचा है, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी यात्रा पर जाने से पहले आप माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लें और आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। 
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग 

♒ कुंभ : 
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं और किसी से धोखा और गलत व्यवहार आपको बिल्कुल पसंद नहीं आएगा और वह मानसिक कष्ट दे सकता है। कारोबार में आपके किसी शत्रु के कारण आपको कोई नुकसान हो सकता है। वाद विवाद की स्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें। किसी पर आंख बंदकर भरोसा ना करें।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: हरा रंग।           
♓ मीन : 
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ चिंताएं लेकर आने वाला है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मांगने से नहीं मिलेगा, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी से आप यदि कोई सलाह करेंगे, तो वह आपको बिजनेस संबंधित कोई अच्छे सलाह आवश्यक देंगे। आपको कही घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दे। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको ढील देने से बचना होगा।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: लाल रंग 
ज्योतिष के लिये सोशल मीडिया platpharm 
से जुड़ने के लिए हमारे youtube , face book, instagram, Twitter account को follow अवश्य करें धन्यवाद
Youtube 👇यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👉
https://youtube.com/@astromobyjyotishkendra4288
Facebook 👇हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़े 👉
https://www.facebook.com/kailashchand.pandey.1?mibextid=ZbWKwL 
Facebook 👇हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें 👉 
https://www.facebook.com/astromobyk?mibextid=ZbWKwL
Instagram 👇इंस्टाग्राम को फॉलो करें 👉
https://www.instagram.com/reel/CrCmWNHN179/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
👇ट्विटर पर फॉलो करें 👉 https://twitter.com/astromoby?t=KRiU0yBZ7u5h7UoY0bWXCw&s=09
Dailyhunt 👇डेलीहंट से जुड़े 👉
https://profile.dailyhunt.in/pandey58695722847264
Quora क्योरा से judne 👇
https://hi.quora.com/profile/ASTROMOBY-JYOTISH-KENDRA?ch=10&oid=2076509767&share=7d6523b4&srid=hs5zaS&target_type
Explozer एक्स प्लोजर से जुडें 👇
https://app.explurger.com/dl/v3dp1fqKnsJS1QDJ7

WhatsApp 👇 व्हाट्सप massage करें 👇 https://www.whatsapp.com/business/
ब्लॉग Blog 👇👇
https://astromoby.blogspot.com/2023/05/blog-post.html

अगर आप जानना चाहते हैं कैसा रहेगा समय तो नीचे दिए गए नंबर पर कॉल या whatsapp मैसेज करें एवम् पारिश्रमिक शुल्क 100, इस नंबर पर googal pay, phone pay, paytm, 9639843710 भेजने के बाद ही जानकारी प्राप्त करें
धन्यवाद 
💼 Connect With Us :
*ज्योतिषाचार्य कैलाश चन्द्र पाण्डेय सौभरि 
* ज्योतिष व्याकरण ( MA ) वाराणसी*
सामुद्रिक शास्त्र,ज्योतिष, वास्तु ज्योतिष, कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 
📞 Call : 9639843710, 9650202707
🏬 Walk In : श्री कृष्णा गौशाला एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सकेतडी पंचकुला (H.R.) 134109
🌐 Website : www.Astromoby.com ✉️ pa.kailash.vns@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

आज का राशिफल २५ मई २०२३ बृहस्पतिवार

आज का पंचांग एवं राशिफल 26 दिसंबर 2024 गुरुवार

:!! ज्योतिष: वेद चक्षु: !!